फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demands to be completed soon

मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए

Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Demands to be completed soon
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
 सात सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को राजस्व संग्रह अमीन संघ कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया तथा प्रमुख सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन

 अध्यक्ष जगजीवन पटेल ने कहा कि मांगों के समर्थन में पूर्व में प्रेषित प्रत्यावेदनों पर कोई कार्रवाई न किए जाने से संवर्गीय सदस्यों से उपजे आक्रोश के बाद 29 जून को प्रदेश की समस्त तहसीलों में। 25 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर धरना और 13 अगस्त को कर्मचारी प्रेरणा स्थल लखनऊ में विशाल धरना और ज्ञापन दिया गया था। मांगों पर कार्रवाई न होने की दशा में छह व सात दिसंबर को प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार किया गया। इसके बावजूद मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

 उन्होंने मांगों को बताते हुए कहा कि सामयिक के रूप में की गई सेवाओं को जोड़कर सेवा लाभ, सेवानिवृत्तिक लाभ प्रदान किया जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ाकर 2800 किया जाए। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाए। वर्तमान व्यवस्था की खामी को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। वसूली मानक को पूर्णत: समाप्त करते हुए समस्त संबंधित की जवाबदेही तय की जाए। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता प्रदान किया जाए। पात्र समस्त संग्रह अमीनों को द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान प्रदान किया जाए। 

 इस दौरान उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, उप मंत्री विजय कुमार शुक्ल, संगठन मंत्री योगेंद्र कुमार, विश्वनाथ सिंह, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, नवीन मणि के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed