{"_id":"6a6e52e0f68b2be7330eeeb6","slug":"demand-to-register-an-fir-regarding-remarks-made-against-rahul-gandhi-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-182460-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
ठूठीबारी। बरगदवा थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपित के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को लामबंद हो गए। शाम को बड़ी में बरगदवा थाने पर पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर सौंपा।
क्षेत्र के एक युवक द्वारा राहुल गांधी के तस्वीर पर अभद्र टिप्पणी करने का पोस्ट सोशल मीडिया पर करीब तीन दिन पहले से वायरल हो रहा है। पोस्ट को देख नौतनवा ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। ब्लाॅक अध्यक्ष उमेश साहनी, जिला महासचिव केसी पांडेय, मंडल अध्यक्ष इंद्रेश चौधरी दिलीप कुमार, सुरेश, अनिरुद्ध यादव, मुसीबत खान सूरज, जय हिंद यादव बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपनिरीक्षक रविसेन यादव को तहरीर सौंप प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है यदि दो दिन के अंदर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बरगदवां थानाध्यक्ष धनंजय कुमार राय ने बताया की तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।