{"_id":"64a326ae8210a942fc0797e6","slug":"demand-to-register-a-case-against-bhim-army-party-member-mehak-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1189-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भीम आर्मी पार्टी के सदस्य महक पर केस दर्ज कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भीम आर्मी पार्टी के सदस्य महक पर केस दर्ज कराने की मांग
विज्ञापन
फोटो
महराजगंज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई के जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में भीम आर्मी पार्टी के सदस्य महक सिंह पर केस दर्ज कराने की मांग की गई। केस दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया।
प्रदेश महामंत्री रणबीर सिंह ने कहा कि भीम आर्मी पार्टी का सदस्य महक सिंह ने समाज में विद्वेष एवं सद्भाव बिगाड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के जरिए क्षत्रिय समाज को अपमानित करने का काम किया है, जिससे क्षत्रिय समाज आहत है और इसकी कड़ी निंदा करते हुए इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। तहसील मंत्री ज्ञानेश सिंह ने कहा कि उनके इस कृत्य से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर प्रवक्ता कलिका सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, जिला मंत्री संजय सिंह, अमरीश शाही, विजय सिंह, राम शाही, सुशील श्रीवास्तव ,निखिल कुमार श्रीवास्तव ,नीरज ,अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद