फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for salary payment, on employee strike

वेतन भुगतान की मांग, कर्मचारी हड़ताल पर

Tue, 16 May 2017 11:38 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
 नौतनवां तहसील मुख्यालय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात तीन कर्मचारी मंगलवार को वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसके कारण नगर की विद्युत सप्लाई लगभग डेढ़ घंटे बाधित रही। आनन फानन में अधिकारियों ने लक्ष्मीपुर उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी को नौतनवां बुलाया। जिसके बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।    
विज्ञापन

नौतनवां विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अभिमन्यु प्रताप सिंह, सुशील कुमार शर्मा एवं अर्जुन प्रसाद का आरोप है कि वह लोग एसडीओ नौतनवां के मौखिक आदेश पर अक्टूबर 2016 से 33/11 केवी तहसील मुख्यालय उपकेंद्र पर एसएसओ का कार्यभार देख रहे है। सात माह से उन लोगों का वेतन नहीं मिल रहा है। इसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गयी है। अधिकारियों से कई बार इस बात की शिकायत की गयी। लेकिन उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा। इससे आहत होकर वह लोग हड़ताल पर जाने को मजबूर हो गए। उनका कहना है कि जब तक उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाता। तब तक वह लोग हड़ताल पर रहेंगे। 
विज्ञापन

 एसडीओ राजनरायन का कहना है कि तीनों कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से तैनात हैं। लेकिन ठेकेदार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जल्द ही उनके वेतन भुगतान कराने के प्रयास किये जाएंगे। उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से चले। इसके लिए दो अन्य कर्मचारियों की वैकल्पिक तैनाती की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से मोरवन में बिजली नहीं      
मिठौरा। क्षेत्र के मोरवन में ट्रांसफार्मर को जले एक सप्ताह हों जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदले जाने से मोरवन ग्राम सभा के ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर है। मोरवन के ग्राम प्रधान ने बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्रक देकर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed