फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for linking of Zilla headquarters to rail

जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग

Tue, 27 Nov 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 27 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Demand for linking of Zilla headquarters to rail
जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पूर्वांचल राज्य निर्माण मंच की जिला इकाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिलाध्यक्ष लालधारी यादव ने कहा कि संगठन की ओर से बहुत पहले से जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग की जा रही है, लेकिन मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीएम को दिए गए ज्ञापन में शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला मुख्यालय के चारों तरफ बाईपास बनवाने, जिला अस्पताल में अलग से 10 बेड का इंसेफेलाइटिस वार्ड बनवाने व चानकी घाट पर बने पुल के दोनों तरफ सड़क बनवाने की मांग की गई है। सड़क बन जाने से इस रास्ते आने जाने वाले लोगों को परेशानी न हो सके। जिले में बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान न मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, सिंदुरिया-निचलौल को चौड़ा किए जाने, ग्रामसभा लक्ष्मीपुर के समीप निचलौल तहसील के तहत आने वाले नेपाल बार्डर से चंदन नदी तक भौरहिया नदी के दोनो तरफ बांध बनवाने आदि की मांग भी की गई है। इस मौके पर जगदंबा शरण श्रीवास्तव, रामसमुझ तिवारी, चंद्रशेखर साहू, जितेंद्र अग्रवाल, भोला जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, पुष्पा निषाद, संजय त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed