{"_id":"6702f959cced363d1902a794","slug":"demand-for-fruits-increased-fasting-plate-became-expensive-maharajganj-news-c-206-1-go11002-133022-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फलाहार की मांग बढ़ी, महंगी हो गई व्रत की थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फलाहार की मांग बढ़ी, महंगी हो गई व्रत की थाली
Mon, 07 Oct 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नवरात्र के मौके पर फलाहार के सामानों पर महंगाई की मार पड़ी है। दुकानदारों ने मांग को देखते हुए कीमतें बढ़ा दीं हैं। इससे व्रत रखने वालों को मजबूरी में अधिक कीमत देकर सामान खरीदना पड़ रहा है।
नवरात्र में फाफड़ और सिंघाड़ा का आटा, मूंगफली, साबूदाना समेत अन्य खाद्य पदार्थों की मांग तेज हो गई है। व्यवसायियों के मुताबिक व्रत में खाने वाले सामानों की तेजी बनी रहेगी। व्रत के सामानों के भाव में इस बार 10 से 15 फीसदी की तेजी आई है। थोक में प्रतिकिलो फाफड़ आटा 180 से 200 रुपये, सिंघाड़े का आटा 190 से 220 रुपये, मूंगफली 125 से 150 रुपये, साबूदाना 80 से 120 रुपये, मूंगफली तेल 180 से 200 रुपये और तिन्नी का चावल 180 से 250 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
फल के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। सेब 120 रुपये, केला 60 रुपये और पपीता 70 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। फलों के दाम 10 से 20 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। मऊपाकड़ स्थित फुटकर किराना का दुकान चलाने वाले गणेश का कहना है कि पर्वों पर सूखा मेवा, फल आदि के सामानों के भाव में तेजी आती है।
विज्ञापन
इस बार भी ऐसा है। फलहारी के सामानों के अलावा रिफाइंड तेल के भाव में विशेष तेजी आई है। 15 दिन पहले तक 95 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला रिफाइंड तेल 125 रुपये प्रति किलों तक पहुंच गया है। मूंगफली तेल की कीमत में भी 20 रुपये प्रतिकिलो का उछाल आया है।