फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dehydration in winters increases the risk of urinary tract infections

Maharajganj News: सर्दियों में डिहाइड्रेशन से बढ़ रहे यूरिन इन्फेक्शन के रोगी

Sat, 06 Dec 2025 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dehydration in winters increases the risk of urinary tract infections
महराजगंज। सर्द मौसम में कम पानी पीना शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है। कम पानी पीने के कारण लोगों को यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस संक्रमण के कारण यूरिन त्यागने में दर्द, जलन, बूंद-बूंद बाथरूम होने के साथ रंग परिवर्तन जैसी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इसके 21 रोगी जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे इनमें महिलाओं की सर्वाधिक संख्या रही। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा व हिदायत देकर भरपूर पानी पीने व मिर्च मसाला व तैलीय खाद्य कम करने की सलाह दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 694 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक संख्या फ्लू व वायरल के रोगियों की रही। नई बीमारियों की बात करें तो डिहाइड्रेशन के कारण यूरिन इन्फेक्शन की समस्या के सर्वाधिक रोगी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में इस रोग का असर अधिक देखा गया और उनकी संख्या 14 रही। जांच रिपोर्ट देखकर डॉ. रंजन मिश्रा ने इन रोगियों को दवा का परामर्श दिया।
बताया कि सर्दियों में प्यास घट जाती है इसलिए लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं। इसकी वजह से पहले कब्ज की समस्या होती है जो बढ़कर यूरिन इन्फेक्शन का कारण बनती है। शुरुआती लक्षण में यूरिन का रंग बदलने, बाथरूम त्याग करते समय जलन व दर्द जैसे समस्या बढ़ जाती है।

इससे निजात का एक ही रास्ता है कि अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। मिर्च, मसाला और तैलीय खाद्य पदार्थ का सेवन तत्काल बंद करना जरूरी है। समय पर ध्यान न देने पर समस्या बढ़ सकती है इसलिए समस्या होने पर पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed