फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deforestation of basic amenities

मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं वनग्राम

Thu, 19 Jul 2018 12:24 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 19 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Deforestation of basic amenities
मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं वनग्राम - फोटो : अमर उजाला
चौक बाजार (महराजगंज)। शासन-प्रशासन अब वन टांगियों के गांवों में विकास की गंगा बहाएगी। वन टांगिया समुदाय अभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के वन ग्राम हथियहवा, बलुआहिया, नर्सरी 24, 26, 27, 28 को राजस्व गांव का दर्जा तो दिया गया है, लेकिन इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।   
विज्ञापन


वन ग्राम के रहने वाले प्रेम पासवान, विनोद ने कहा कि वन ग्रामों को काफी संघर्ष के बाद भाजपा की प्रदेश सरकार ने इन्हें राजस्व गांव का दर्जा दिया है। इसके बावजूद वनग्राम हथियहवां, बलुआहिया तथा कंपार्ट 24 के लोग अब तक मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इन वनग्रामों में सड़क, बिजली, शिक्षा और चिकित्सा जैसी सुविधा नहीं है। वनग्राम तक पहुंचने वाले मार्ग पानी और कीचड़ से सराबोर हैं। जंगल से आवागमन के लिए पोटहा नाले पर बना लकड़ी का पुल जर्जर हो चुका है। नाले में पानी बढ़ने पर पुल बह सकता है। मनोज ने बताया कि वनग्राम में शिक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों को 12 किलोमीटर दूर चौक बाजार में भेजना पड़ता है। कच्ची सड़कों की वजह से सरकारी एंबुलेंस भी गांव नहीं आते हैं। कंपार्ट 24 की ऊषा देवी, बलुवहिया की चंपा देवी व हथियहवा की मीरा देवी ने बताया कि जब रात में किसी भी शख्स की तबीयत खराब हो जाती है तो चारपाई पर लिटाकर चौक बाजार स्थित अस्पताल ले जाना पड़ता है। डीएम अमरनाथ उपाध्याय का कहना है कि वन ग्राम का विकास प्राथमिकता में शामिल है। सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओं को देने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है  कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed