{"_id":"66e82dc1534d2592410465d0","slug":"death-of-abandoned-three-year-old-girl-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131461-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लावारिस तीन वर्षीय बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लावारिस तीन वर्षीय बालिका की मौत
Mon, 16 Sep 2024 06:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। क्षेत्र के गांव बगहा के पास रेलवे अंडरपास के बगल रेलवे लाइन के पास एक टीन शेड में लावारिस तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा क्षेत्र के गांव बगहा के पास स्थित रेलवे अंडरपास के बगल में खाली पड़े रेलवे के एक टीन शेड में तीन बच्चे संजना (8), हनुमान (5) तथा खुशी (3) लावारिस हालत में लगभग ढाई माह से रह रहे थे। तीनों बच्चे गांव में मांगकर जीवन यापन कर रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से खुशी की तबीयत खराब थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसका बड़ा भाई हनुमान और बड़ी बहन संजना साथ में थे। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दो बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।