फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of youth missing for 10 days found in Siwan

Maharajganj News: 10 दिन से लापता युवक सिवान में मिला शव

Sun, 15 Sep 2024 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 15 Sep 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for 10 days found in Siwan
सिंदुरिया/मिठौरा। 10 दिन से लापता सिंदुरिया क्षेत्र के एक युवक का शव ग्राम सभा सिंदुरिया के पश्चिम सिवान में धान के खेत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन


रविवार की शाम करीब 3.30 बजे बजे ग्राम सभा सिंदुरिया के पश्चिम स्थित माइनर के पास ग्रामीणों ने खेत में शव देखा। यह देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंदुरिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने आसपास के ग्रामीणों से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पतरेंगवां टोला शीतलापुर निवासी बनारसी निषाद (34) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया छह सितंबर को आधी रात को बनारसी अचानक घर से गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बनारसी दो भाइयों अशोक और तीन बहनों राजमती, जुगुला, धूना में सबसे छोटा था। बनारसी की मौत के बाद पत्नी मुनिता, पुत्र गोलू, सन्नी और पुत्री पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी के मायके जाने से नाराज था
बनारसी की भाभी ने बताया कि 10 दिन पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी से नाराज होकर बनारसी की पत्नी मुनीता अपने मायके वनटांगिया स्थित हथुअहवा चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद बनारसी गुमशुम रहने लगा। शुक्रवार को दिन में तबीयत खराब होने पर सिंदुरिया चौराहे से दवा लाकर खाया और सोने चला गया। घर के सभी सदस्य जब सो गए तो आधी रात को वह बिना बताए घर से निकल गया। तभी से उसकी खोजबीन जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed