फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of young man found hanging in room

Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 13 Mar 2024 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 13 Mar 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in room
निचलौल। क्षेत्र के छितौना के टोला गदहिला में बुधवार को एक घर के अंदर पंखे से लटकता युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छितौना के टोला गदहिला निवासी उमेश श्रीवास्तव (30) बड़े भाई राकेश श्रीवास्तव से अलग रहता था। उमेश गांव और आस पास के बाजारों में ठेला लगाकर दुकान चलाता था। उमेश के पिता श्रीराम की मौत होने के बाद से मां विमलावती भी चाय की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करती है। उमेश कुछ दिन पहले पत्नी से विवाद कर दो बच्चों के साथ ससुराल कुशीनगर भेज दिया था। वह बीते मंगलवार देर रात में कहीं से भोजन कर घर लौटने के बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह काफी देर तक उमेश कमरे से बाहर नहीं निकला। तो उसकी मां बुलाने लगी, उसके बाद कमरे से आवाज नहीं आया। तो खिड़की के रास्ते देखी तो वह कमरे में फंदे से लटकता दिखाई दिया। उसके बाद मां चीखने चिल्लाने लगी। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कहा की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले पिता की हुई थी मौत
जानकारी के मुताबिक छितौना गांव के टोला गदहिला निवासी उमेश के पिता श्रीराम की करीब तीन वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पिता के गुजरने के बाद दोनों भाई अलग हो गए। फिर वह ठेला चलाकर पांच वर्षीय बेटी मुस्कान और तीन वर्षीय पुत्र आदित्य और पत्नी का गुजर बसर कर रहा था। पारिवारिक विवाद के चलते उसने पत्नी और बच्चों को ससुराल पहुंचा दिया था। इस बीच हुए इस घटना से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed