{"_id":"667962b4cf40930a300f8821","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-a-tree-suspicion-of-murder-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-125279-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Mon, 24 Jun 2024 05:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को सुबह पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा चौरी टोला के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से युवक का लटकता शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा टोला चौरी निवासी अभिषेक (19) एक सप्ताह पहले मुंबई से कमाकर घर आया था। बताया जा रहा है कि सुबह में गांव की एक महिला चौरी मंदिर की तरफ टहलने गई थी। इसी दौरान उसकी नजर यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटके शव पड़ी। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
अभिषेक की मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया गया। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अभिषेक की शादी दिसंबर माह में होने वाली थी। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।