फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of an old man drowned in a canal was found

Maharajganj News: नहर में डूबे बुजुर्ग का मिला शव

Thu, 10 Jul 2025 07:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 10 Jul 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an old man drowned in a canal was found
परतावल। बीते तीन दिन पहले नहर में गिरे बुजुर्ग का शव बृहस्पतिवार को सुबह परतावल से करीब चार किलोमीटर दूर माधोपुर गांव के पास नहर से बरामद हुआ। घटना से मृतक के पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे कुसुम्हा निवासी रामनगीना (60) के नहर में डूबने की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ टीम तीन दिनों से नहर में बुजुर्ग की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के माधोपुर गांव के पास उसी नहर में लोगों ने एक शव उतराते हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शिनाख्त शव राम नगीना का ही पाया गया। राम नगीना के चार बेटे राजेश, रमेश, रामप्रवेश, परमेश्वर हैं। घटना के दिन से ही तीसरे नंबर का बेटा रामप्रवेश पिता की तलाश में जुटा था। वह खुद नहर में तैरकर उन्हे खोज रहा था। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed