{"_id":"611014d58ebc3e6ead345338","slug":"dead-body-found-in-pond-maharajganj-news-gkp404898249","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब व्यक्ति की लाश पोखरे में उतराती मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब व्यक्ति की लाश पोखरे में उतराती मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायब व्यक्ति की लाश पोखरे में उतराती मिली
- ग्रामीणों का आरोप हत्या कर फेंका गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। उदितपुर के टोला नवगांवा निवासी अधेड़ का शव गांव के ही पोखरे में उतराती हुई मिली। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति शनिवार की रात से लापता था। शव मिलने की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या करके शव को फेंका गया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर निवासी रामप्रसाद 54 शनिवार को घर से मछली मारने की बात कहते हुए घर से निकले थे। जो काफी रात बीतने के बाद भी घर नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश भी किए लेकिन कही पता नहीं चला। रविवार की सुबह गिरधरपुर गांव के तालाब में एक व्यक्ति की लाश उतराती हुई देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुनकर काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर शव को पानी से बाहर निकाला तो शिनाख्त रामप्रसाद के रूप में हुई। गांव के किसी व्यक्ति ने सूचना पुलिस को देकर हत्या कर शव को फेंकने की बात कही। जिसकी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, ग्राम प्रधान नीरज जायसवाल सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही।