{"_id":"6908fa2810083d88610dffb4","slug":"dance-on-obscene-songs-in-school-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-163243-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूल में अश्लील गाने पर डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूल में अश्लील गाने पर डांस
Tue, 04 Nov 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय के अंदर कमरे में घुसे युवक, विद्यालय में अश्लील गाना पर डांस कर रहे युवक। स्रोत वीडियो
- फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को अश्लील गाना बजाकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इससे विभाग के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया है।
शिक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। सोशल मीडिया पर वायरल एक मिनट 12 सेकंड के वीडियो में देखा जा रहा है कि विद्यालय के मुख्य गेट पर कंपोजिट विद्यालय चरभरिया लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो में आगे देखने को मिल रहा है कि विद्यालय के अंदर अश्लील गाना बज रहा है। इस पर कुछ युवक नशे में धुत होकर डांस कर रहे हैं। इतना ही नहीं विद्यालय में कमरे का ताला तोड़कर कुछ युवक अंदर भी घुसे हुए दिखाई दे रहे है जो वीडियो में अपने को बचा रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद विद्यालय में तैनात शिक्षकों से लेकर शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा के अनुसार मामले की जानकारी मिली है। विद्यालय में तैनात शिक्षक की ओर से मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।