{"_id":"619bda087963702c6f6d339e","slug":"daily-exersise-body-fit-docter-maharajganj-news-gkp4172716117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता
विज्ञापन
शरीर को फिट रखने के लिए नियमित दिनचर्या, व्यायाम जरूरी
महराजगंज। शरीर को फिट रखने के लिए नियमित दिनचर्या और व्यायाम बेहद जरूरी है। जब शरीर स्वस्थ रहेगा, तभी पढ़ाई में मन लगेगा। ऐसे में बेटियों को अपनी सेहत के प्रति गंभीर रहने की जरूरत है। जब कभी समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। लापरवाही से सेहत खराब हो सकती है। संतुलित भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
यह कहना है निचलौल सीएचसी पर तैनात डॉ. अंजलि सिंह का। वह सोमवार दोपहर बाद एक बजे ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से ‘अपराजिता’ मुहिम के तहत निचलौल कस्बे के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। सीएचसी से आई टीम द्वारा बालिकाओं की सेहत की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। डॉ. अंजलि सिंह ने कहा कि बेटियों में एनीमिया की शिकायत रहती है। इसका सबसे प्रमुख कारण भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी और अनियमित दिनचर्या है। अगर स्वास्थ्य संबंधित कोई दिक्कत हो तो बिना झिझक डॉक्टर से परामर्श लें। आजकल लड़कियां खुद को फिट रखने के लिए भोजन से दूरी बनाती हैं और बदले में चीन निर्मित फूड, चिप्स आदि खाती रहती हैं। इससे शरीर पर कुप्रभाव पड़ता है। शरीर को फिट रखने के लिए नियमित दिनचर्या व व्यायाम आदि जरूरी है। नर्स मेंटर रोशनी सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित समय पर भोजन और दिनचर्या में सुधार जरूरी है। उठने-बैठने के तरीकों, सोने-जागने के समय का ख्याल और व्यायाम से ही शरीर व मन स्वस्थ रहेगा।
अध्यापिका जूही पटेल ने कहा कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लेकर आयरन की गोलियां लें। प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने बेटियों की सेहत के प्रति जागरूक रहने पर विशेष जोर दिया। प्रधानाचार्या आरती त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपराजिता मुहिम की सराहना की। इस दौरान जीएन गुप्ता, ज्ञानेश पाठक, सचिन त्रिपाठी, यूएस त्रिपाठी, राजमन कुमार, जूही पटेल, अनुपम श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, मनीषा कन्नौजिया, आशु सिंह, शिवशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे। अपराजिता कार्यक्रम में 65 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
‘सेहतमंद रहने के लिए मिली जरूरी जानकारी’
कक्षा की 11 की छात्रा सृष्टि वर्मा, उदिता पांडेय, निशा शर्मा, स्वाती कश्यप ने बताया कि सेहतमंद रहने के लिए चिकित्सकों ने जरूरी जानकारी दी। सेहत की जांच कराने का मौका मिला। छात्राओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों का होना जरूरी है। रक्त की कमी से होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी मिली। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए जरूरी सुझाव दिए गए जो भविष्य में काम आएगा।