{"_id":"640707803c15d67299099663","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-trolley-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्राला की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, मजदूरी कर गुजारा करता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्राला की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, मजदूरी कर गुजारा करता था मृतक
Tue, 07 Mar 2023 03:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Mar 2023 03:15 PM IST
सार
बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़यापुल (भट्ठा) के निकट गन्ने से लदे ट्राला की चपेट में आने से साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़यापुल (भट्ठा) के निकट गन्ने से लदे ट्राला की चपेट में आने से साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला अलग करके ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी शिवकुमार तिवारी काफी गरीब थे। मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। मंगलवार सुबह वह किसी काम से साइकिल से कप्तानगंज गए थे। वापस आते समय सुबह करीब 11 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़या पुल (भट्ठा) के निकट लहिलवारा गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लादकर आ रहा ट्राला ने साइकिल को चपेट में ले लिया।
ट्राला का पिछला पहिया शिवकुमार तिवारी (30) के सिर पर चढ़ गया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और विलाप करने लगे। शिवकुमार तिवारी की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बचपन में पिता की मौत हो गई थी। घर में बीमार मां गायत्री देवी और बड़े भाई भवानी और भाभी चार बच्चों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
शिवकुमार मेहनत मजदूरी के साथ कभी कभार ट्रक भी चलाते थे। कप्तानगंज के एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रैक्टर ट्राला सहित कब्जे में ले ली गई है।