फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crocodile found in Jignihawa pond, released in Chandan river

Maharajganj News: जिगिनिहवां पोखरे में मिला मगरमच्छ, चंदन नदी में छोड़ा

Thu, 24 Jul 2025 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 24 Jul 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Crocodile found in Jignihawa pond, released in Chandan river
ठूठीबारी। बरगदवा थाना क्षेत्र के जिगिनिहवां गांव के युवकों ने मगरमच्छ के बच्चे को रेस्क्यू कर चंदन नदी में छोड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिनिहवां साहू टोला निवासी रामसगन गोंड के पोखरे के किनारे एक मगरमच्छ का बच्चा पानी में रहने वाली पक्षी बंसमुर्गी का शिकार कर लिया। इसे देख गांव के बच्चे शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंचे नवयुवकों ने मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर गांव के करीब होकर बहने वाली चंदन नदी में छोड़ दिया। रेंजर अजीत कुमार ने बताया की पोखरे में मिले मगरमच्छ को ग्रामीणों ने चंदन नदी में छोड़ दिया है। वहीं ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा है कि अगर कहीं भी मगरमच्छ दिखे तो इसकी सूचना वन विभाग को देकर सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed