{"_id":"683758c9063837d2f30455d4","slug":"crocodile-attacks-buffalo-dies-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150353-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भैंस पर मगरमच्छ ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भैंस पर मगरमच्छ ने किया हमला, मौत
Thu, 29 May 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 29 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बागापार। रोहिन नदी के चानकी घाट पुल के पास मंगलवार की शाम नदी के नहा रही भैंस पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस घटना में केवलापुर खुर्द निवासी दिग्विजय यादव की भैंस की मौत हो गई। सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचकर जांच की।
केवलापुर खुर्द के यादव टोला निवासी दिग्विजय यादव मंगलवार की शाम रोहिन नदी के चानकी घाट पर अपनी भैंस को लेकर नहलाने गए थे। जैसे ही भैंस पानी में गई। वैसे ही अचानक मगरमच्छ आया और उसे गहरे पानी में खिंच ले गया। मगरमच्छ के हमले से पानी में ही भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर लेखपाल अनुप्रिया मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। ग्रामीण शैलेश यादव ने बताया कि मगरमच्छ की ओर से भैंस पर हमले की यह तीसरी घटना है। नदी के किनारे बसे गांव के लोग दहशत में हैं।