{"_id":"6ab9870e12b43e0e810a8be9","slug":"waterlogging-has-compounded-difficulties-in-several-areas-including-the-partawal-block-office-the-electricity-substation-and-various-wards-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-185969-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परतावल ब्लॉक कार्यालय, विद्युत उपकेंद्र समेत कई वार्डों में जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परतावल ब्लॉक कार्यालय, विद्युत उपकेंद्र समेत कई वार्डों में जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
परतावल। तेज हवाओं के साथ शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से नगर और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के बाद ब्लॉक कार्यालय परिसर, विद्युत उपकेंद्र समेत नगर पंचायत के कई वार्डों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर पानी सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक पहुंच गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
ब्लॉक कार्यालय परिसर में चारों तरफ पानी भर जाने से कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंप्यूटर कक्ष में भी पानी जमा हो गया। परिसर में स्थित कर्मचारियों के आवास भी जलभराव की चपेट में आ गए। इससे कार्यालय आने-जाने वाले लोगों के साथ ही कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र परतावल के कार्यालय परिसर में भी बारिश का पानी जमा हो गया।
जलभराव के कारण कर्मचारियों को कार्यालय तक पहुंचने में परेशानी हुई। परतावल-कुसुम्हा मार्ग पर करीब दो फीट तक पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पिपरिया गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी अत्यधिक जलभराव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। नगर पंचायत परतावल के शिवनगर, स्वतंत्रता सेनानी नगर और आजाद नगर वार्ड में भी बारिश का पानी जमा हो गया। आजाद नगर वार्ड में स्थिति अधिक खराब रही। यहां मुख्य मार्ग पर पानी भरने के साथ ही कई लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को घरों से निकलने और जरूरी काम के लिए बाहर जाने में परेशानी हुई।