फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   39 ANM sub-centres to be set up in the district; proposal approved by the government.

Maharajganj News: जनपद में बनेंगे 39 एएनएम उपकेंद्र, शासन से प्रस्ताव स्वीकृत

Mon, 28 Sep 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
39 ANM sub-centres to be set up in the district; proposal approved by the government.
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिले में 39 एएनएम उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इन उपकेंद्रों पर गर्भवतियों को प्रसव, टीकाकरण और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उपकेंद्रों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को राहत मिलेगी। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन


प्रस्तावित एएनएम उपकेंद्रों में लेबर रूम, क्लीनिक रूम और चेंजिंग रूम समेत आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा एएनएम के रहने के लिए आवास की भी व्यवस्था होगी। इससे उपकेंद्र पर तैनात एएनएम का ठहराव सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ ही संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। उपकेंद्रों पर प्रसव की सुविधा उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। वहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण में भी सुविधा होगी। उपकेंद्रों पर एएनएम के रहने की व्यवस्था होने से स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। विशेषकर दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

जिले में 39 एएनएम उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाना है। शासन स्तर से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। इन उपकेंद्रों का निर्माण 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराया जाएगा।
- डॉ. राजेश द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed