फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crisis in Araji Subain as 30% of anti-erosion work remains incomplete; pressure from the Rohin River has increased.

Maharajganj News: अराजी सुबाइन में 30 फीसदी कटान निरोधी कार्य अपूर्ण होने से संकट, रोहिन नदी का दबाव बढ़ा

Sat, 22 Aug 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Crisis in Araji Subain as 30% of anti-erosion work remains incomplete; pressure from the Rohin River has increased.
गंडक का बी गैप बांध पर फिर बढ़ रहा है दबाव, .15 सेमी बढ़ा रोहिन का जलस्तर
विज्ञापन

अराजी सुबाइन में अभी लगभग 30 फीसदी कटान निरोधी कार्य अपूर्ण
महराजगंज/लक्ष्मीपुर। रोहिन नदी धीमी गति से बढ़ने से तटबंधों पर दबाव बढ़ रहा है। रोहिन का जलस्तर 24 घंटे में .15 सेमी बढ़ा है। वहीं नदी से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए बने तटबंधों पर कटान रोधी कार्य अपूर्ण है। अराजी सुबाइन में अभी लगभग 30 फीसदी कटान निरोधी कार्य अपूर्ण है, ऐसे में बढ़ते दबाव के कारण अगर नदी ने कटान किया तो लक्ष्मीपुर ब्लाक 18 ग्राम पंचायतों की 25 हजार आबादी प्रभावित होगी।
इसके अलावा गंडक नदी ने भी बी गैप पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। बाल्मीकि नगर बैराज पर इसका अपर स्ट्रीम (ऊपरी प्रवाह) खतरे के निशान को छू रहा है वहीं डाउन स्ट्रीम (निचला प्रवाह) खतरे के निशान से निकट है। अगर दोनों खतरे के निशान को छूते हैं तो स्थिति विकट होगी।
विज्ञापन

जनपद से राप्ती, गंडक, चंदन, प्यास व रोहिन नदियां निकली हैं। इनके प्रचंड वेग से कृषि भूमि व आबादी को सुरक्षित रखने के लिए बने तटबंधों पर कटान निरोधी कार्य पूर्ण नहीं किए जा सके जबकि जिलाधिकारी की तरफ से एक माह पहले ही सभी तटबंधों पर कटान रोधी कार्य व सतत निगरानी के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर ब्लॉक के आराजी सुबाइन-सुबेदारपुर बाएं तटबंध को सुरक्षित बनाने के लिए कटाव रोधी परियोजना की लागत 4.54 करोड़ थी। यह परियोजना नाबार्ड आरआईडीएफ योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सींच खंड-2, महराजगंज को मिला। वित्तीय सत्र पूर्ण हो गया लेकिन यहां लगभग 30 फीसदी कार्य अभी अपूर्ण है। बढ़ते रोहिन के जलस्तर को देखते हुए अराजी सुबाइन, धौरहरा, सूबेदारपुर आदि गांव के लोग भयभीत हैं कि कहीं नदी कटान न हो जाए।
गांव के अजय कुमार पटेल, मुकेश कुमार, अनिल कुमार व राकेश वर्मा ने बताया बारिश का मौसम शुरू होते ही कटान निरोधी कार्य रोक दिया गया। ऐसे में अगर रोहिन का दबाव बढ़ेगा तो तटबंध कटने की आशंका है इसकी जद में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें आएंगी। जूनियर इंजीनियर कृष्ण मुरारी सिंह ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू होने के कारण काम रोका गया है। इसे शीघ्र पूरा कराया जाएगा। रोहिन के अलावा गंडक भी बाल्मीकिनगर में बढ़ रही जिससे बी गैप की निगरानी एक बार फिर बढ़ाई गई है।

वर्जन
रोहिन नदी से लक्ष्मीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों को सुरक्षित रखने के लिए बने तटबंध पर कुछ कटान निरोधी कार्य शेष हैं। इसे पूरा कराया जाएगा। बी गैप बांध की सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है।
-राजीव कपिल, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, द्वितीय।
नदी - खतरे का निशान- मौजूदा लेवल
गंडक, बाल्मीकिनगर नगर- 109.670- (अपर स्ट्रीम) 110.041 (डाउन स्ट्रीम) 107.04 सेमी
------
रोहिन, रतनपुर- 99.35 (अपर लेवल) 99.50 (डाउन लेवल) 96.15 सेमी।
--------
राप्ती, रिगौली- 80.30-77.85 सेमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed