फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   unrecord wood recovered, saw mill sieze

अवैध लकड़ी बरामद, आरा सील

Mon, 03 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 03 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
unrecord wood recovered, saw mill sieze
आरा मशीन को सील करती वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज।वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी रखने और लकड़ियां स्टॉक रजिस्टर में दर्ज न होने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के भगवती प्रसाद नायक आरा मशीन को सील कर दिया। साथ ही आरा मशीन के लाइसेंस को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।  
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी ने जिले के सभी रेंज में हो रहे कटान को रोकने के लिए निर्देश दिया है। वन विभाग इलाहाबाद से आई टीम ने जिले के वन विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर सभी आरा मशीनों की जांच कर रही है। इसी क्रम में टीम ने नगर के एक आरा मशीन पर जांच की तो स्टाक रजिस्टर में मार्च में 119 बोटा लकड़ी ही दर्ज थी जबकि मौके पर अधिक लकड़ी मिली। जिला उप प्रभागीय वनाधिकारी ने आरा मशीन को सील कर दिया। जांच टीम में उप प्रभागिय वनाधिकारी अजय स्वरूप पांडेय, क्षेत्रीय वनाधिकारी पकड़ी ओपी मिश्रा, अशोक सिंह वन दरोगा, रामचन्द्र वन दरोगा, विजय कुमार शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


डीएफओ ने मनीष सिंह ने कहा कि जिले में हो रही लकड़ी की कटान को रोकने के लिए सभी क्षेत्रों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर के इस आरा मशीन की शिकायत पहले भी हुई थी । मुखबिर की सूचना पर जांच किया गया तो स्टाक रजिस्टर में दो माह पहले कुछ दर्ज नहीं है। वही  मार्च माह में मात्र 119 बोटे लकड़ी ही दर्ज है । जबकि मौके पर ज्यादा लकड़ी पाए जाने पर यह आरा मशीन सील कर दिया गया। साथ ही लाइसेंस को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed