{"_id":"570fe6624f1c1b613d4a6c5f","slug":"two-villages-and-crops-burned-house","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो गांवों में घर और फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गांवों में घर और फसल जली
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खजुरिया में लगी आग से बेघर हुए लोग।
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
फरेंदा/कोल्हुई में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के खजुरिया निवासी मुन्नीलाल के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक गांव के लोग देखते तब तक उनके बगल के शैलेन्द्र के झोपड़ी में आग पकड़ ली। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी। जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती गांव के लोग आग पर काबू पा चुके थे। आग लगने से मुन्नीलाल व शैलेन्द्र के घरों में रखा सारा सामान जल गया। घटना की जानकारी के बाद भी पुलिस बल के नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। गणेश शुगर मिल परिसर में भी बृहस्पतिवार को दिन में 12 बजे के करीब अज्ञात कारण से आग लग गई। जिसको देखते ही कस्बे के लोग दहशत में हो गये। लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दिया। फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया।
कोल्हुई प्रतिनधि के अनुसार कोल्हुई के गांव बाँधा में डंठल की आग ने दर्जन भर किसानों की करीब 12 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई । बृहस्पतिवार की दोपहर में घटना हुई। पीड़ित किसानों में हरिद्वार, गुरुचरण, रामकृपाल, अहमद अली, मोलहू, रहमतुल्लाह, रामसवारे, बिन्नी लाल, शिवप्रसाद आदि हैं। गांव में अफरा तफरी मच गई।