फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two group face to face

श्मशान की भूमि को लेकर दो वर्ग आमने-सामने

Wed, 01 Nov 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
two group face to face
कोहडवल गांव में भूमि के विवाद लगी ग्रामीणो की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
निचलौल। थाना क्षेत्र के कोहड़वल के श्मशान की विवादित भूमि में मंगलवार की सुबह चहारदीवारी को लेकर विवाद हो गया। दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस स्थिति गंभीर देख मामले से अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने काम रोकवा दिया और दोनों पक्षों को बगैर किसी आदेश के निर्माण कार्य नहीं कराने की सख्त हिदायत दी। निचलौल तहसील के ग्राम कोहड़वल में 50 डिसमिल भूमि शवदाह स्थल के रूप में दर्ज है। इसका वर्षों पूर्व सीमांकन भी हो चुका है।
विज्ञापन


इधर, गांव का ही एक परिवार उस भूमि पर अपना दावा पेश करते हुए एसडीएम कोर्ट में वाद कायम करा दिया। इस मामले में एसडीएम कोर्ट ने पिछले साल 17 अगस्त को श्मशान को खारिज कर रास्ता दर्ज करने का आदेश पारित किया। इस आदेश की भनक लगते ही ग्राम सभा ने 3 सितंबर 2016 को कायमी दाखिल की जिसकी सुनवाई के बाद 30 दिसंबर 2016 को उस भूमि पर एसडीएम ने पुन: श्मशान दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे पक्ष ने फिर कायमी दी। एसडीएम कोर्ट फिर आदेश को पलट दिया और श्मसान इंद्राज खारिज कर रास्ता भूमि दर्ज करने का आदेश दे दिया। जब तब बदलते एसडीएम कोर्ट के फैसले को लेकर गांव में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पिछले सितंबर में उसी भूमि में शव दफनाने को लेकर बवाल हुआ था। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील परिसर का घेराव कर धरने पर बैठ गए थे।

उसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने शव को दफन कराया था। इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हुआ था। यह मामला अभी चल ही रहा था कि मंगलवार को कुछ लोगों ने चहारदीवारी निर्माण शुरू करा दिया। दूसरे पक्ष ने निर्माण कार्य को रोक दिया। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराना चाहा लेकिन ग्रामीण उग्र हो गए।


थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने मामले से एसडीएम, सीओ आदि अधिकारियों कोे अवगत कराया। तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम देवेश गुप्ता व सीओ रणविजय सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्य को बंद करा दिया। एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को शांत कराया और बगैर किसी आदेश के निर्माण कार्य न करने कराने की हिदायत दी। देर शाम तक गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।v
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed