{"_id":"573b6fd54f1c1b3e65ac7408","slug":"two-arrested-with-smack-in-chapava","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपवा में स्मैक के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छपवा में स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 18 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
arrsted
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से स्मैक बरामद की। तस्कर बाराबंकी के रहने वाले हैं और लंबे समय से इस धंधे में लिप्त हैं। एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से सोमवार की रात संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। छपवा तिराहे के पास दो संदिग्ध दिखाई दिए। उन्हें रोककर जब तलाशी ली गई, तो उनकी पैंट की जेब में रखा स्मैक बरामद हुआ।
दोनों की पहचान जिला बाराबंकी के थाना जैदपुर निवासी मोहम्मद वकील (40) और इमरान (32) के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि चरस को बाराबंकी से लाकर नेपाल बेचने जा रहे थे। वे लंबे समय से इस धंधे में लिप्त हैं। एसओ रामायण यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।