फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two arrested, vehicle theft gang revealed

दो गिरफ्तार, वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश

Fri, 09 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 09 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
two arrested, vehicle theft gang revealed
गैंग का पर्दाफाश करते एएसपी हरगोविद, इंस्पेक्टर सुधीर सिंह अन्य। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक के साथ दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों बाइक चुरा कर नेपाल में बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस कार्यालय में एएसपी हरगोविंद ने वाहन चोर गैंग के पर्दाफाश का दावा करते हुए बताया कि सदर कोतवाली के सिसवा मुंशी चौकी इंचार्ज वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना मिली की दो व्यक्ति चोरी की बाइक व नशीले पदार्थ के साथ तरकुलवां तिवारी से सिसवा मुंशी की ओर आ रहे हैं। तत्काल सिसवा मुंशी चौकी इंचार्ज अवधेश नरायन तिवारी मय फोर्स लेकर डेरवा जाने वाली नहर पुलिया के दोनों तरफ साढ़े सात बजे पहुंच गए। थोड़ी देर बाद दो बाइक आती दिखाई दी। पुलिस के लोगों ने रोकने का इशारा किया तो वे बाइक घुमा कर भागने का प्रयास करने लगेे।
विज्ञापन


पुलिस ने दौड़ा कर दोनों वाहन चालकों को पकड़ लिया। इनमें एक अब्दुल अजीज तरकुलवां भटगांवा थाना श्यामदेउरवां तो दूसरे की फखरे आलम तरकुलवां भटगांवा थाना श्यामदेउरवां के रूप में हुई। वाहन का कागज मांगने पर दोनों युवक दिखा नहीं सके। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की दोनों टूट गए और दोनों बाइक चोरी की होने की बात कबूल ली। तलाशी में अब्दुल अजीज के पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से कई गाड़ियां चुरा कर नेपाल में बेच चुके हैं। एक और बाइक नेपाल में बेचने के लिए रखी गई है। पुलिस ने बाइक बरामद कर दोनों वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। एसपी प्रमोद कुमार ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। सदर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह, रामनगीना यादव, साजिद इमाम, सीताराम दूबे, उपेन्द्र कुमार राव, शिवनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed