फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   truck turn down

रिफाइंड तेल लदा ट्रक पलटा, लगा जाम

Fri, 06 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 06 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
truck turn down
बुधवार की रात कोल्हुई में हाइवे पर ट्रक पलट जाने से आवागमन बाधित हो गया । - फोटो : अमर उजाला
कोल्हुई/सिसवां बाजार। चौराहे पर स्टेट बैंक और पूर्वांचल ग्रामीण बैक के सामने गोरखपुर से सोनौली जा रहा रिफाइंड ऑयल लदा ट्रक पलट गया। उसकी चपेट में आईं दो दुकानें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जबकि चालक और खलासी सुरक्षित है। घटना बुधवार देर रात की है। सिसवा बाजार। कस्बे के गोल्डेन बाइपास पर बृहस्पतिवार को दो बाइक की टक्कर में मां-बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रिफाइंड ऑयल लदा ट्रक गोरखपुर से सोनौली जा रहा था। कोल्हई चौराहे के पास मोड़ पर पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। पलटते समय ट्रक की चपेट में दो दुकानें आ गईं, जिससे दोनों दुकानों का भारी नुकसान हो गया। ट्रक पलटने आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और भीड़ जुट गई। इससे वहां जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और जाम हटाने की कोशिश की। सड़क पर पलटने के कारण कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


सिसवा कस्बे के गोल्डेन बाइपास पर बृहस्पतिवार को दो बाइक की टक्कर में मां-बेटे सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गए, जिससे दोनों के पैर बुरी तरह से कुचल गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12 बजे कस्बे के दक्षिण टोला निवासी अमित पाठक पुत्र गिरजा शंकर पाठक अपनी मां उर्मिला देवी को बाइक पर बैठाकर पोस्ट ऑफिस से पैसा निकालने के लिए निकले। अमित अभी गोल्डेन बाइपास पर स्थित अतिथि भवन के सामने पुलिया के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज गति बाइक सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। अमित की बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर अपनी मां को लेकर गिर गए। 


मौका देख दूसरा बाइक सवार भाग निकला। उसी समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम की चपेट में अमित और उनकी मां उर्मिला देवी आ गए और दोनों लोगों के पैर बुरी तरह से कुचल गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़ कर स्थानीय चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह को सौंप दिया। लोगों का कहना था कि डीसीएम चालक शराब के नशे में धुत था, जिसकी वजह से घटना घटी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed