फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   tractor-trolly rushed a man, died

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक की मौत

Mon, 30 Jan 2017 11:27 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 30 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
tractor-trolly rushed a man, died
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में अाने से एक की माैत - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के पैसिया ललाइन चौराहा पर सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पुरंदरपुर थाना के ही कटाईकोट मदरहना के रहने वाले थे। वह पैसिया चौराहा पर मोची का कार्य करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुरंदरपुर थाना के कटाईकोट मदरहना निवासी भुक्खल (58) सोमवार को करीब 11 बजे अपने घर से दुकान पर जा रहा था। अभी वह बेलवा संपर्क मार्ग पर स्थित एक राइसमिल के पास पहुंचा था तभी उसके पीछे से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने अनियंत्रित होकर उसे ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने शव व ट्रैक्टर ट्राली को  पने कब्जे में लेकर थाने ले गई। एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed