फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three killed in accidents

दुर्घटनाओं में तीन की मौत

Sun, 24 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 24 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
अलग- अलग क्षेत्रों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की। दुर्घटना का शिकार हुआ एक युवक नेपाल राष्ट्र के कतौरा मधुबनिया का रहने वाला था।
विज्ञापन


 कोल्हुई प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार रात में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कतौरा मधुबनिया निवासी बुद्धिराम क्षेत्र के के रुदलापुर में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। रात करीब 11 बजे मुख्य मार्ग को पार करते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थोड़ीदेर बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कुछ ही देर में गांव के लोग भी पहुंच गए शिनाख्त होने के बाद घटना की जानकारी बुद्धिराम के घर वालों को दी गई।
विज्ञापन


दूसरी घटना में बभनी चौराहे पर सवारी गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए। दोपहर में भगीरथपुर के रहने वाले श्यामलाल व राजेन्द्र एक ही बाइक पर सवार हो कर घर आ रहे थे । इसी बीच लोटन रोड के बभनी चौराहे पर एक अनियंत्रित टाटा मैजिक वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमे दोनों लोग घायल हो गए। लोगो ंकी मदद से उन्हें कोल्हुई के एक प्राईवेट अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार झुलनीपुर मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट शनिवार सुबह स्कूल बस की ठोकर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर के मुताबिक सुबह करीब साढे़ आठ बजे बच्चों को स्कूल लाने झुलनीपुर की ओर जा रही एक बस और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार छोटू निवासी कसम्हरियां गंभीर रूप घायल हो गया जिसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही छोटू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटू अपने बेटे मुन्ना के साथ एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने सेमरहना आए थे। शनिवार सुबह बाइक से ही घर लौट रहे थे। रास्ते में ही हादसा होगा। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक व बस को कब्जे में लेकर अज्ञात बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी श्रवणकुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय     के पास बैगानर कार ने  सामाने से आ रहे मे मोपेड सवार को  ठोकर मार दिया।   बचाने के प्रयास में कार रोड के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई।  जिसमें मोपेड  सवार मंजुराम यादव निवासी मंगलपुर टोला मनईतापुर थाना गुलहरिया गोरखपुर  बुरी तरह से घायल हो गया। परिवार वाले आनन-फानन मे  इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट ले गये ।जहां हालत गंभीर देख डाक्टरो ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह मंजुराम की मौत हो गई । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed