फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft jwelary for lsdies

महिलाओं से जेवरात लेकर ठग रफूचक्कर

Sat, 14 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Sat, 14 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
 सोना-चांदी दोगुना होने के लालच में कई महिलाओं को ठगी का शिकार होना पड़ा। लगभग एक लाख के जेवरात लेकर महिला ठग फरार हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंदुरिया में बुधवार को एक महिला यादव टोले मोहल्ले में पहुंची और अपने को एक कंपनी का एजेंट बताया।

उसके हाथ पर गोदना से मंजू निवासी बिहार लिखा था। उसने कई महिलाओं को कड़े और साज सज्जा के सामान मुफ्त में दिया था। बृहस्पतिवार को फिर मंजू आई और बताया कि उसकी कंपनी सोने-चांदी के जेवर दोगुने करती है। उसने अपने झांसे में लेकर बबलू यादव के घर से सोने का मंगलसूत्र, गुडडू के घर से दो पीस सोने के टप्स, दो पीस कान की झाली, जय प्रकाश के घर से सोने 


का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, विजय की मां मालती देवी से मंगल सूत्र, कान की झाली, गमला देवी से दो पीस कान की झाली, पायल, 
सुखसागर के घर से मंगलसूत्र, चांदी की माला, पायल, विष्णु के घर से कान की झाली को लेकर यह कहते हुए फरार हो गई कि शुक्रवार को जितने वजन का उनका गहना है, उससे दोगुना लेकर आऊंगी। शुक्रवार को सभी महिलाएं उसका इंतजार करती रहीं लेकिन वह नहीं आई। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed