फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft in battery shop

शटर तोड़कर लाखों रुपये की इन्वर्टर बैट्री चोरी

Sat, 06 Jan 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
theft in battery shop
चोरी - फोटो : Amar Ujala
कोल्हुई। कस्बे के लोटन रोड स्थित दुकान में बीती रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की बैटरी व इनवर्टर उठा ले गए। हाईवे से महज 100 मीटर दूर लोटन मार्ग पर कोल्हुई निवासी राजेंद्र जायसवाल की दुकान है। बृहस्पतिवार को करीब 9 बजे राजेंद्र दुकान बंद कर आवास पर चले गए।
विज्ञापन


भोर में 3 बजे के करीब दुकान के बगल में रहने वाले व्यक्ति का फोन आया कि दुकान से खटपट की आवाज आ रही है। जब तक राजेंद्र दुकान पर पहुंचते तब तक चोर फरार हो चुके थे। बगल के लोगों ने बताया कि दुकान के सामने ट्रक खड़ा था। शोर-शराबा सुन कर चोर ट्रक लेकर लोटन की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन


राजेंद्र ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस को राजेंद्र ने बताया कि 16 इन्वर्टर बैटरी, 10 ट्रैक्टर बैटरी आदि सामान चोर उठा ले गए। काउंटर में रखे 5 हजार रुपये को चोरों ने हाथ नहीं लगाया है। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed