{"_id":"cef4a68bd3eb4d2136a5f477a5f6c0fa","slug":"the-injured-young-man-died-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जख्मी युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जख्मी युवक ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां/रतनपुर। कोहड़वल के टोला करमहवा में बुधवार को लोहिया आवास की जांच के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें राम कृपाल शुक्ल उर्फ हड़बड़ शुक्ल गंभीर रूप से घायल हुए थे। राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रशासन ने एहतियातन कोहड़वल में पीएसी सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस तैनात की है।
नौतनवा थाना क्षेत्र के कोहड़वल में 17 फरवरी को ग्राम विकास अधिकारी गिरीश चन्द, सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संजय पांडेय लोहिया आवास के पात्र एवं अपात्रों की जांच कर रहे थे। तभी ग्राम प्रधान नारद यादव व शिकायत कर्ता रामकृपाल के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। हड़बड़ शुक्ल, देवनरायन, बृजेश, राजकुमार, संतू, विक्रम, मुकुंदनाथ व इस्लाम घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के नारद यादव, सुरेन्द्र व अंकित घायल हो गए थे। एसओ रामायण यादव का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हत्या की तहरीर मिलने पर धाराएं बदली जाएंगी।
विज्ञापन
पूर्व में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 26 नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। एक पक्ष के रामकृपाल व हड़बड़ शुक्ल की तहरीर पर ग्राम प्रधान नारद यादव, रंगीले यादव, तेज प्रताप, भानु प्रताप, चैन प्रताप, अंकित, सुरेंद्र, सलीम, फिरोज, अकबाल, लैस मोहम्मद, बदरे आलम, सलमान के खिलाफ बलवा, मारपीट और लूट का केस दर्ज किया था।
जबकि दूसरे पक्ष के नारद यादव की तहरीर पर रामकृपाल शुक्ल, देवनरायन शुक्ल, राजकुमार चौधरी, मुकुदनाथ, दयाशंकर त्रिपाठी, वाचस चौधरी, श्रीराम, इस्लाम, बृजेश तिवारी, विक्रम, संतू, रामवृक्ष, रामबचन के खिलाफ बलवा, मारपीट और लूट का केस दर्ज किया था।