{"_id":"57741a9b4f1c1bd26b79aaf9","slug":"the-current-child-deaths-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बालक की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से बालक की मौत, हंगामा
mahrajganj
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनहा नायक में बुधवार सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने परतावल विद्युत उपकेंद्र के सामने गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। करीब आधा घंटे बाद महराजगंज जा रहे डीआईजी के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई। लेकिन वहां से हटने के बाद भीड़ ने बिजली दफ्तर का रुख किया। हंगामा करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों की बुलाने की मांग करने लगे। अधिकारी के पहुंचने के बाद मुआवजा और जेई को हटाने की बात पर गांव वाले वहां से हटे।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धनहा नायक निवासी बैजनाथ उर्फ बैजू साहनी सुबह साढ़े आठ बजे साइकिल से बिस्किट खरीदने जा रहा था। इस दौरान वह गांव में गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। मौके पर वह अचेत होकर तड़पने लगा। घरवालों को जानकारी हुई तो आननफानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जा गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बैजू की मौत से गुस्साए गांववालों ग्राम प्रधान रामआशीष मौर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह और अशोक यादव के नेतृत्व में परतावल में बिजली उपकेंद्र के सामने सुबह दस बजे से गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। आधा घंटे बाद डीआईजी शिव सागर सिंह के जिला मुख्यालय जाते समय रास्ते में रुके और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। इस आश्वासन पर गांव वाले मेन रोड से हटकर बिजली विभाग के आफिस में पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रामआशीष मौर्या का कहना था कि तार गिरते ही जेई संजय मणि को जानकारी दी गई थी। बिजली काटने का अनुरोध किया गया लेकिन सप्लाई नहीं कटी। बैजनाथ की मौत के लिए जेई जिम्मेदार हैं। लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने और जेई को हटाने की मांग कर रहे थे। दो घंटे बाद बिजली विभाग के एक्सईएन संघप्रिय गौतम मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को जेई संजय मणि त्रिपाठी को पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मृतक के पिता ब्रह्मानंद सहानी को विभाग से दो लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए अपनी ओर से फौरी तौर पर 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। इसके बाद ग्रामीण वापस हुए।