फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   state employees uproars

हठवादी सरकार से उम्मीद करना मुश्किल

Fri, 29 Jul 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
state employees uproars
सदर तहसील में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते विवेक गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 10 से 12 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर गुरुवार को समीक्षा की। सदर तहसील सभागार में प्रदेश अध्यक्ष आदि पदाधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश तिवारी ने कहा कि आज तक सरकार ने इसका शासनादेश जारी नहीं किया।

अब सभी संगठनों को मिलकर कर्मचारी हित के लिए हड़ताल के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं हैं। रजनीश माथुर ने कहा कि अलग-अलग संघ में बंटकर हम इस हठधर्मी सरकार से अपनी मांग नहीं मनवा पाएंगे। मनोज राय ने कहा कि सभी कर्मचारियों को मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन में भाग लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष भागवत सिंह ने कहा कि संघ के मांगों को वरीयता के आधार पर शामिल किया जाए। इसमें संवर्गों में शामिल करना, स्थानीय नकदी को बहाल करना, एनएचकर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करना आदि मुख्य हैं।
विज्ञापन


कौशल किशोर चौबे ने सभी कर्मचारियों से मिलकर सरकार से लड़ने का आह्वान किया। रूदल प्रसाद ने कर्मचारियों के तरफ से प्रदेश संगठन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में घनश्याम पांडेय, अखिलेश्वर त्रिपाठी, जगजीवन पटेल, सतीशचंद दुबे, संतोष त्रिपाठी, रामदयाल यादव, सुरेश सिंह, जगदीश नारायण पटेल, रामसुग्रीव वर्मा, भोला गुप्ता, ओम प्रकाश पटेल, सुनील पटेल, डा.राजीव शर्मा, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed