{"_id":"ac84779fa2db8a903a841014ec578dbc","slug":"sonauli-raided-32-sim-met-the-suspect-at-large-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनौली में छापामारी,32 सिम मिले, संदिग्ध फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनौली में छापामारी,32 सिम मिले, संदिग्ध फरार
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। नेपाल पुलिस की निशानदेही और एनआईए की रिपोर्ट पर संदिग्धों की तलाश में सोनौली पुलिस ने कस्बे में शुक्रवार रात छापा मारकर एक मकान से 32 नेपाली और भारतीय सिम कार्ड, कई लोगों से एक साथ फोन पर बातचीत में इस्तेमाल होने वाली कॉल डिवाइस सहित अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद की हैं।
इस मकान में रहने वाला असलम नामक शख्स फरार हो गया। छापे के ऐन पहले उसके गायब होने और कमरे से कई सिम व डिवाइस मिलने से असलम के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह बढ़ गया है।
आतंकी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार रात नेपाल पुलिस ने भैरहवां में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। युवकों से सोनौली में रह रहे असलम के बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारी मिलने पर सोनौली पुलिस को अलर्ट किया सोनौली पुलिस ने रात में ही मक्की मस्जिद के बगल में रहने वाले असलम के यहां छापा मारा।
विज्ञापन
पुलिस की धरपकड़ से पहले ही असलम फरार हो गया। उसके घर से कॉल डिवाइस के साथ-साथ 32 सिम कार्ड मिले, जिनमें से कुछ भारतीय और कई नेपाल के हैं। पुलिस को सोनौली में बॉर्डर से सटे इलाके में पानी की टंकी के पास एक और संदिग्ध के होने की जानकारी मिली है।
असलम के साथ ही उसकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां गोपीनाथ सोनी ने बताया कि नेपाल पुलिस की निशानदेही और एनआईए के इनपुट पर की गई छापेमारी में मिली डिवाइस और सिम की गहराई से पड़ताल के लिए लखनऊ की सर्विलांस टीम को जानकारी दी गई है।
तीन महीने से बतौर किराएदार जिस मकान में असलम रह रहा था उसके मकान मालिक शकील अहमद से भी पूछताछ की जा रही है। मकान मालिक के उसे गोरखपुर का निवासी बताए जाने पर वहां की पुलिस से सहयोग मांगा है, हालांकि गोरखपुर पुलिस उसे आजमगढ़ का रहने वाला बता रही है। दोनों जिलों की पुलिस उसकी लोकेशन के साथ पृष्ठभूमि जानने में जुटी हैं।
एसएसबी कमांडेंट केएस बनकोटी के बताया कि सतर्कता के तौर पर नेपाल सीमा से सटे मकानों के मालिकों से उनके यहां मौजूद किराएदारों का ब्यौरा मांगा गया है।