{"_id":"58ac8b5f4f1c1b0a53b247a6","slug":"sister-in-favour-of-aman-mani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन के बचाव में उतरीं तनुश्री ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमन के बचाव में उतरीं तनुश्री
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमन मणि की बहन तनुश्री व अलंकृता मणि ने सीबीआई, सारा की मां सीमा सिंह और विधायक मुन्ना सिंह पर लगाए आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। सारा हत्याकांड में जेल में बंद नौतनवां विधानसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी अमन मणि की बहन तनुश्री त्रिपाठी ने सारा की मां सीमा सिंह और सपा प्रत्याशी के खिलाफ गुंडागर्दी का आरोप लगाया।
मंगलवार को प्रेस वार्ता में तनुश्री ने कहा कि 2014 में मानू पांडेय ने अमन के खिलाफ अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। मानू वर्तमान में विधायक मुन्ना सिंह के प्रचार प्रभारी हैं। वह एक कुख्यात अपराधी हैं। आए दिन हत्या, अपहरण एवं रंगदारी में उनका नाम आता है। सोमवार को बरगदवां में उनकी जनसभा के दौरान मुन्ना सिंह के इशारे पर पहुंचे मानू पांडेय व गुंडों ने गाड़ी घेर कर उस पर लगा झंडा नोचकर फेंक दिया।
चालक को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने अमन के केस में सीबीआई की चार्जशीट को कानून के साथ भद्दा मजाक बताया। कहा कि घटना महज दुर्घटना थी, जिसका संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि अमन पर सबूत मिटाने का आरोप राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि अमन मणि को जब घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर सात महीने तक जेल में रखा गया तो वह कोई सबूत कैसे मिटा सकता है?
विज्ञापन
तनुश्री ने कहा कि सारा की मां सीमा सिंह वीडियो जारी कर अमन को वोट न देने की लोगों से अपील कर रही हैं। उन्हें अपनी बेटी की मौत का दुख नहीं है। उन्हें चिंता है कि अमन को टिकट न मिले एवं वह चुनाव न लड़ पाएं। सीमा सिंह के भाई एसके रघुवंशी प्रभावशाली अधिकारी हैं। जब फिरोजाबाद में घटना हुई तो अस्पताल में इलाज व पोस्टमार्टम रघुवंशी की देखरेख में हुआ। उनके परिवार को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
सीमा सिंह कुछ दिनों पहले लखनऊ के एक अस्पताल में कुछ गुंडों के साथ गई। उन लोगों ने डाक्टरों के साथ मारपीट की और जान लेने की कोशिश की। पिस्तौल के बल पर काउंटर से उन लोगों ने चालीस हजार रुपये की लूट की। इसकी एफआईआर भी दर्ज है और उसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।
उनकी सरकार में इतनी पकड़ है कि उन्हें गिरफ्तार करने से पुलिस कतरा रही है। तनुश्री ने कहा कि उनके परिवार को फंसाया जा रहा है। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। नौतनवां विधायक के इशारे पर रास्ते से गुजरते समय हर जगह उनकी गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। उन्हें मीडिया को छोड़कर किसी से कोई उम्मीद नहीं है।