{"_id":"590f6cb14f1c1b6002850840","slug":"safety-of-senior-citizen-is-duty-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षापुलिस का दायित्व","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षापुलिस का दायित्व
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभ्ाागार में कार्यशाला के दौरान मौजूद जज व एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
महराजगंज। रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में गैंगेस्टर एक्ट से जुडे़ अभियोगों की विवेचना एवं सफल अभियोजन कार्यशाला में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेंद्र राम गुप्ता ने यूपी गैंगेस्टर एक्ट के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अभियुक्तों की संपत्ति की जब्ती की प्रक्रिया एवं अभियोेजन सेे जुड़ी बातें बताईं। बाद में मासिक अपराध समीक्षा के दौरान एसपी ने आरक्षियों से सीधा संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली।
एसपी प्रमोद कुमार ने लंबित विवेचना, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गैरजमानती वारंटों का तामिला, शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा करना पुलिस का दायित्व है। अपने अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले समस्त वरिष्ठ नागरिकों की सूची मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण सहित तैयार कर लें। उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर स्वयं सेवी समितियो का गठन किया जाय जो पुलिस, जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करे। इस समिति में क्षेत्र के दो-दो सम्भ्रान्त नागरिक व क्षेत्र में सक्रिय किसी एनजीओ के कार्यकर्ता को सदस्य के रूप में शामिल किये जाय।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिको की सुरक्षा की दृष्टि से कम्यूनिटींग पुलिस की व्यवस्था करें। थानों पर आगंतुक रजिस्टर को दुरुस्त रखें। आने वाले लोगों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करें। पेयजल का इंतजाम करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्र के भू माफिया, खनन माफिया, वन माफिया, शराब माफिया को चिह्नित कर उनका विवरण अपने क्षेत्राधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएं, जिससे कि डोजियर तैयार कराकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। एएसपी हरिगोविंद, सीओ एमपी सिंह, सीओ फरेंदा राजाराम यादव, सुधीर सिंह, रमाकर यादव, अनिल कुमार, कोतवाल सदर श्रीकांत राय, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह, कोतवाल सोनौली टीपी श्रीवास्तव आदि थानेदार मौजूद रहे।