{"_id":"58efcd324f1c1b874acf908c","slug":"sadhu-dead-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में साधु की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में साधु की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
road accident
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल के अंध्या गांव के पास बीती रात पिकअप पलटने से साधु की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। अमरा कोईल थाना दुधारा जिला संत कबीर नगर निवासी मुख़्तार पुत्र जागेशर, हैदर, रईश व रशीद सहित दर्जन भर लोग बुधवार की देर रात अपने घर पिक अप से लौट रहे थे।
बीती रात करीब 12 बजे पीकअप अनियंत्रित होकर अंध्या गांव के पास पलट गई जिससे पिकप पर सवार मुख़्तार की मौत हो गई। हैदर, रईश तथा रसीद बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहा डाक्टरो ने मुख़्तार को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध मे इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा अनुज कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचायी। कहा कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।