{"_id":"587e6a9b4f1c1b665feffd6e","slug":"road-accident-in-farenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर हादसे में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
पहड़िया में बस ने युवक को कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। भैया फरेंदा सें दुकान बंद कर वापस बाइक से घर जाते समय पिकअप की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के परासखाड़ निवासी राजू चौधरी (19) भैया फरेंदा के सैनिक गांव के सामने बेकरी की दुकान करता था। वह रोज की भांति मंगलवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर अपने रिश्तेदार बैकुंठपुर निवासी विमलेश चौधरी (16) के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे था।
दोनों अभी दुकान से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रही पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक पर सवार राजू चौधरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साथ जा रहे विमलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां पर राजू को मृत घोषित कर दिया गया। विमलेश की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। राजू चौधरी की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बाइक को चपेट में लेने वाले वाहन को छोड़ कर उसका चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।