{"_id":"5702b72c4f1c1bc25cc81283","slug":"rice-mill-owner-miscreants-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल मालिक को बदमाशों ने गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिल मालिक को बदमाशों ने गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल राइस मिल मालिक जगरनाथ।
नेता सुरहरवा नहर के पास बाइकसवार बदमाशों ने एक राइस मिल मालिक को गोली मार दी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल राइस मिल मालिक गोली मारने वालों को पहचानते हैं। उनके बताने के अनुसार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पनियरा निवासी जगरनाथ मद्धेशिया का उसी क्षेत्र में मिनी राइस मिल है। सोमवार की रात आठ बजे वह बाइक से नटवा से पनियरा के लिए निकले। बताया जा रहा है कि जैसे ही सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नेता सुरहुरवा के पास वह पहुंचे, बाइक सवार पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्हें बाइक से उतारने के बाद बदमाश खेत की ओर ले जाने लगे। इसका उन्होंने विरोध किया। विरोध करने के दौरान उधर से कुछ लोग आते दिखाई दिए।
इस पर एक बदमाश ने तमंचा निकाला और उनके दाहिने पैर में गोली मार दी। इससे वह घायल होकर नीचे गिर गए। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। पुलिस घटना का कारण पुरानी रंजिश मान रही है। जगरनाथ हमलवारों को पहचानते हैं। सीओ त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। जांच शुरू कर दी है।