{"_id":"58dc05034f1c1be14b63e621","slug":"rape-with-4-yrs-minor-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अड्डा बाजार। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे शराब के नशे में धुत शख्स ने पड़ोस की चार वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां और पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थिति देखकर आगबबूला ग्रामीणों ने शराबी की लात घूसों से पिटाई भी की। सूचना पाते ही नौतनवां थाना और संपतिहां चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मासूम को एंबुलेस से नौतनवां सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार सुबह बच्ची के पिता ने एसओ को तहरीर दे दी।
बताया जाता है कि हाइवे के किनारे के इस गांव में घर के बगल स्थित कुआं के पास बच्चियां खेल रही थीं। इसी बीच 50 वर्षीय मकंचू उर्फ योगेंद्र नामक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर बच्ची को फुसलाकर अपने घर लेकर चला गया। पड़ोसी के घर में बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां दौड़कर पहुंची। साथ ही आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। रक्त से सनी बच्ची के वस्त्र देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
बात समझ आते ही लोगों मकंचू की पिटाई शुरू कर दी। फोन से सूचना पाकर संपतिहां चौकी के दरोगा सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और थाना और एंबुलेंस को जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर अमरजीत यादव और हमराहियों के साथ थानाध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। बच्ची को एंबुलेंस से नौतनवां सरकारी अस्पताल और आरोपी को थाने ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस है। बच्ची के पिता ने तहरीर दी है। उसमें मकंचू उर्फ योगेंद्र पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी हिरासत में है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।