फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rampage in two groups

आपस में भिड़े आंगनबाड़ी संघ के दो गुट

Wed, 16 Nov 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
rampage in two groups
जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ में गुटबंदी को लेकर दो पदाधिकारी आपस में उलझ गईं। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के दो संगठनों की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर हुई। जिसमें दोनों संगठन बैठक के दौरान आपस में भिड़ गए। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश संबद्ध एचएमएस 28 अक्टूबर की कार्यसमिति की बैठक में कहा गया कि पिछले दो वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को बिना सदस्य बनाए चलाई जा रही जनपद कमेटी संविधान के विपरीत है। राधेश्याम मौर्य जिला संरक्षक बन कर संघ के संविधान के विपरीत काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि मनमाने तरीके से जिला कमेटी एवं ब्लाक कमेटियों का गठन करना और मनमाने तरीके से चंदा वसूलना गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि राधेश्याम मौर्या को जिला संरक्षक पद से हटाकर सुरेश प्रसाद को जिला संरक्षक के पद पर नियुक्त किया जाता है। आरोप लगाया कि राधेश्याम मौर्य फर्जी जिला संरक्षक बनकर संविधान के विपरीत आंगनबाड़ी वर्करों से चंदा वसूल कर मनमाने तरीके से जिले के अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी क्रम आंगनबाड़ी संघ के दूसरे संगठन की छाया भारती ने कहा कि गिरीश कुमार पांडेय को 27 सितंबर को ही पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। वहीं पर नारेबाजी गाली गलौज किया था। क्योंकि यह व्यक्ति 20 वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गुमराह करता आया है। चंदा लेना तथा भीड़ दिखाकर सरकार से भी धन लेना इस बार दो लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भीड़ थी। उसे यह सरकार के हाथों बेंच रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  इस दौरान उर्मिला, सरिता देवी, सावित्री देवी, ऊमा, संगीता के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed