{"_id":"58810ac04f1c1b632aefe95b","slug":"rampage-in-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज में छात्रों का हंगामा, तोड़-फोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजी कॉलेज में छात्रों का हंगामा, तोड़-फोड़
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
पीजी काॅलेज प्रशासन के खिलाफ छात्र नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में बृहस्पतिवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। व्यवस्थागत खामियों से नाराज छात्रों का कालेज के प्राचार्य और शिक्षकों के साथ कर्मचारियों से विवाद हुआ। इस मामले में दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार्यवाहक प्राचार्य पीसी पटेल ने बताया की बृहस्पतिवार को मंजीत पटेल नामक छात्र ने फोन पर पूछा कि चपरासी की ड्यूृटी कब से है और अभी तक कालेज में प्राचार्य कक्ष व अन्य कमरे नहीं खुले हैं। प्राचार्य ने मंजीत को बताया कि कालेज दस बजे से खुलता है। उसके पहले महाविद्यालय के कर्मचारी आकर कमरों की साफ-सफाई कर देते हैं। उसके बाद छात्र ने फोन काट दिया। थोड़ी देर बाद प्राचार्य कक्ष के सामने कहासुनी के बाद स्वीपर चिरागुद्दीन से मारपीट शुरू कर दी।
प्राचार्य कक्ष के सामने मारपीट देख हिन्दी विभागाध्यक्ष महेश मणि पहुंचे और छात्र नेताआें व कर्मचारी को समझा बुझा रहे थे। तभी कुछ छात्र नेता उनसे भी उलझ गए। उसके बाद से कालेज में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा, अविनाश कुमार व हिमांशु ने हिन्दी विभाग व प्राचार्य कक्ष की कुर्सियों को फेंकने लगे। मौके पर पहुंचे प्राचार्य पीसी पटेल के मना करने पर स्टेनो व प्राचार्य क क्ष में तोड़ फोड़ की गई। प्राचार्य कक्ष में लगा आरओ भी तोड़ दिया गया है। उसके बाद कालेज में मौजूद शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने कोतवाली में स्वीपर की तरफ से 10-12 छात्रों के खिलाफ तहरीर दी गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।