फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   over croud at banks, jam

बैंकों पर बेशुमार भीड़, मुख्य मार्ग जाम

Wed, 14 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 14 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
over croud at banks, jam
रतनपुर में बैंक से पैसा न मिलने पर सड़क जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। तीन दिन के बाद बैंक खुलने पर मंगलवार को बैंकों के सामने काफी लंबी लाईन लगी रहीं। कैश निकालने के लिये लोग काफी परेशान रहे। वहीं काम के बोझ से कर्मचारियों को भी काफी परिश्रम करना पड़ा। 
विज्ञापन


नगर के स्टेट बैंक, एचडीएफसी, पीएनबी, सेंट्रल बैंक, ओरियंटल बैंक सहित कई बैंकों के सामने लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जिसके कारण नगर के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और लोगों को आवागमन के लिए जूझना पड़ा। स्टेट बैंक के सामने भीड़ इतना व्यापक हो गया है कि लोग कई लाईनों में खड़े नजर आए। 
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को बैंक खुलने के जानकारी होने पर क्षेत्र के उपभोक्ता भारी संख्या में बैंक के सामने एकत्र हो गए। कैश मिलने में दुश्वारी हुई तो लोगों ने फरेंदा-महराजगंज मार्ग को जाम कर दिया। फरेंदा क्षेत्र के रूनुआ एसबीआई के सामने सुबह पांच बजे से ही ग्राहकों की भीड़ लग गई। कड़ाके की ठंड होने के बाद भी लोग रुपये निकालने के लिए कतार में खड़े हो गए। कैश नहीं होने की सूचना मिलते ही लोगों ने आपा खो दिया और राजमार्ग को जाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक जाम के दौरान पुलिस प्रशासन के अलावा बैंक कर्मचारी भी परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक शाखा प्रबंधक ने बताया कि कैश नहीं है। आने पर वितरित किया जाएगा। काफी मान मनौव्वल के बाद लोगों ने जाम को समाप्त किया। फरेंदा कस्बे के पीएनबी, सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैक, एडीबी की एसबीआई शाखा सहित क्षेत्र के भैया फरेंदा में पूर्वांचल बैंक व स्टेट बैंक भैया फरेंदा में रकम के लिए भारी भीड़ सुबह लग गई। पूरा दिन बीत गया लेकिन, कैश नहीं पहुंचा। कतार में खड़ी अनारी देवी, विमला देवी, सुवाष, दिनेश कुुमार, विजेंद्र, सुनील आदि ने केंद्र सरकार की नीति व नियम का विरोध करते हुए कहा कि सरकार ने झूठी लोकप्रियता के लिए नोट बंदी का फैसला ले लिया। 


बारी आई तो कैश खत्मःधानी। एसबीआई में लाइन में लगे खाता धारकों को मंगलवार को 3:30 बजे के लगभग जब पता चला कि बैंक में कैश खत्म हो गया है लोगों में आक्रोश फ़ैल गया। लोगों ने धानी- नौगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग  को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि तीन दिन बाद बैंक खुला है इसके बावजूद भी कैश नही मिल रहा हैं। लोगों ने आधे घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किये रहे। पुलिस प्रशासन ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम को खत्म कराया। शाखा प्रबंधक लालजी पांडेय का कहना है कि बैंक में जो कैश था, उसी में से ग्राहकों को भुगतान किया गया। बाहर से बैंक में कैश नहीं आया है। कैश आएगा तो भुगतान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed