{"_id":"5a511a5a4f1c1bfe7a8b5970","slug":"opposed-murder-nepal-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवा संघ कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में नेपाल बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली युवा संघ कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में नेपाल बंद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
indo nepal border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के बुटवल कस्बे से सटे देवदह नगर पालिका-दो में फर्नीचर व्यवसायी एवं नेपाली युवा संघ के नेता की दुकान में गोली मारकर हत्या से आक्रोशित नेपाली युवा संघ ने शनिवार को हिंसक प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने बुटवल कस्बे में एक ट्रक में आग लगा दी, जबकि भैरहवा में कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई। रुपन्देही जिले के बुटवल, भैरहवा, नवलपरासी समेत पूरे नेपाल में अनिश्चित कालीन बंद की घोषणा की गई है। आवागमन ठप होने से यात्री परेशान रहे।
नेपाल के पर्यटक स्थलों पर गए सैकड़ों भारतीय पृथ्वी राजमार्ग पर फंसे हैं। शुक्रवार की दोपहर भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल के रुपंदेही जिले में देवदह के व्यवसायी बसंत पौडेल (40) को उनकी फर्नीचर की दुकान में ही बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। बताया गया कि बदमाश फर्नीचर खरीदने के बहाने पहुंचे थे।
शनिवार को व्यवसायी और नेपाली युवा संघ कार्यकर्ता हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर गए। सुबह से ही रुपन्देही जिला समेत नवलपरासी पाल्पा और नेपाल के कई जिले बंद हैं, आवागमन ठप है। युवा संघ नेपाल अनिश्चित काल के लिए बंद का आह्वान कर रखा है।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने बुटवल कस्बे में पोखरा जा रहे नेपाली ट्रक में आग लगा दी और आवागमन ठप कर दिया। भैरहवा नगर में कई बसों में तोड़फोड़ की खबर है। बंद को देखते हुए नेपाल जा रहे सैकड़ों भारतीय टूरिस्ट वाहन सरहद से ही लौट आए। बहुत से वाहन ज्यादा सीमा पर बंदी समाप्त होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पुलिस कार्यालय बुटवल के पुलिस उपनिरीक्षक पवन भट्टराई ने बताया कि हालात अब सामान्य हैं। जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे।