{"_id":"573b6d554f1c1b3e65ac73fb","slug":"new-married-leady-burn-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलने से महिला की मौत
महराजगंज
Updated Wed, 18 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
महिला जली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चटियां में सोमवार की रात एक नवविवाहिता की जलने से मौत हो गई। सूचना के बाद एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच की। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के चटियां गांव निवासी नंदलाल यादव के पुत्र सोनू यादव की शादी बीते 26 अप्रैल को निचलौल थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रामसुभग यादव की पुत्री रिंकी से हुई थी। 15 मई को रामसुभग बेटी की विदा कराने के लिए चटियां गांव पहुंचे।
जहां घर पर नंदलाल के लड़की व दामाद मिले। सोमवार की शाम वह फिर चटियां गांव पहुंचे तो देखा कि गांव के लोगों की भीड़ दरवाजे पर लगी थी। घर के अंदर उनकी बेटी की लाश मिली। वहीं दामाद घर से फरार था । इसकी सूचना रामसुभग ने ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
लड़की के पिता रामसुभग यादव का आरोप है कि जब से मेरी लड़की की शादी हुई है तब से दहेज को लेकर दामाद सोनू और उनके परिवार के लोग बराबर प्रताड़ित करते थे। उन्हीं लोगों ने जलाकर मार डाला।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सतेंद्र पांडेय का कहना है कि पति व घर वालों पर दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।