फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nepal made duplicate wine recovered

चेकिंग में नेपाली शराब बरामद

Mon, 27 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 27 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
nepal made duplicate wine recovered
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
खनुआ(ब्यूरो)।  रविवार को एसएसबी तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव के पास नेपाली शराब की खेप बरामद की। तस्कर नेपाल भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


एसएसबी उपनिरीक्षक कुंवर पाल सिंह तथा आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बरगदही गांव के पास से नोमेंस लैंड की गश्त शुरू की। अभी वह हरदी डाली गांव के उत्तर नोमेंस लैंड पिलर संख्या 524 के पास पहुंचे ही थे कि कुछ तस्कर बोरा में शराब लिए नोमेंस लैंड पार कर भारतीय सीमा में घुसते दिखे।
विज्ञापन


इसी दौरान गश्त टीम को देखते ही तस्कर बोरों को वहीं छोड़ वापस नेपाल की तरफ भाग गये। बोरे में बारह पेटी शराब को आबकारी अधिनियम के तहत जब्त कर दिया गया। टीम में शाह आलम, नरेश कुमार, लियाकत अली तथा बृजमगोपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed