फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   murder case register

भाजपा नेता की मौत में हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
murder case register
पीएम हाउस पर पंहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ला, कृष्णगोपाल जायसवाल, जयमंगल कन्नौजिया व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा/पुरदंरपुर। हरैया बरगदवां में हादसे भाजपा नेता की मौत के मामले में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि समेत गांव के सात लोगों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच सीओ फरेंदा को सौपी गई है। डीआईजी गोरखपुर शिवसागर सिंह भी शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के पहलुओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन


पुरदंरपुर थाना क्षेत्र के हरैया निवासी रामकेवल पासवान के पुत्र अमरनाथ पासवान ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके पिता शुक्रवार शाम छह बजे के करीब घर से निकल बाजार हरैया चौराहे पर जा रहे थे। उसी दौरान गांव के बाहर मोड़ पर पहले से ही मौजूद जिला पंचायत प्रतिनिधि जितेंद्र यादव के साथ सात अन्य लोगों ने पीछे से चार पहिया वाहन से उनको कुचल दिया था, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव के लोगों को होते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए शव को रोक लिया था। काफी मशक्कत कर पुलिस शव को थाने ले गई। तहरीर के आधार पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, जालंधर, दयाशंकर, मुलायम यादव, दीपनरायन यादव, सदानंद यादव, निवासी हरैया बरगदवां और धर्मेंद्र यादव निवासी फरेंदा पुरंदरपुर के खिलाफ 145, 302, 404, 504, 506 आइपीसी और 325 अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकेवल के पत्र पर पुलिस ध्यान दी होती तो नही होती घटना ः फरेंदा/पुरदंरपुर। चुनावी रंजिश को लेकर भाजपा नेता रामकेवल को कई बार विरोधी पक्ष से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उन्होंने कई बार अधिकारियों को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन पुलिस की शिथिलता के कारण आखिरकार घटना हो गई। भाजपा नेता रामकेवल ने 26 अक्टूबर को एसपी को पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस 27 अक्टूबर को गांव में जाकर मात्र खानापूरी कर वापस लौट गई थी। पुलिस की पड़ताल में कोई भी आरोपी मौके पर नहीं मिला। इसका नतीजा रहा कि 28 की शाम घटना को अंजाम दे दिया गया।

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष 
महराजगंज। पुरंदरपुर क्षेत्र मेें भाजपा नेता रामकेवल की मौत के बाद उनके शव को पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा दिया था। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, कृष्णगोपाल जायसवाल, जयमंगल कन्नौजिया, समीर त्रिपाठी सहित तमाम लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और दुखी परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। 

सपा सरकार में कानून व्यवस्था फ्लाप
फरेंदा। हरैया में दलित भाजपा नेता रामकेवल पासवान की हत्या पर भाजपा नेता विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि दलित नेता की हत्या सपा सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। अगर अभियुक्तो व वाहन की बरामदगी शीघ्र नहीं होती तो भाजपा के सांसद व जिलाध्यक्ष के साथ व्यापक आंदोलन किया जायेगा।


फर्जी ढंग से फंसाने का प्रयास किया गया 
पुरंदरपुर। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कहा कि राजनीतिक विरोधी मुझे फर्जी ढंग से फंसा रहे हैं। भाजपा नेता की मौत के दौरान गोरखपुर में था। मुझे फर्जी ढंग से फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed