फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mohanlal murder case exposed, two arrested

मोहनलाल हत्याकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Mon, 03 Sep 2018 12:37 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 03 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mohanlal murder case exposed, two arrested
मोहनलाल हत्याकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गांव धोतियहवा के टोला चखनी में बीते तीन जुलाई की रात हुई मोहनलाल मौर्य की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने रविवार को किया। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दावा किया कि लड़की से प्रेम संबंध के चलते हत्या हुई थी। लड़की के पिता को मोहन लाल का मिलना जुलना पसंद नहीं था। सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होते    देख उसने मोहनलाल को रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष केपी यादव ने बताया कि नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव धोतियहवा टोला चखनी में चौराहे पर मोहन लाल मौर्य की चाय की दुकान थी। तीन जुलाई की रात वह गायब हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। पांच जुलाई को भठवा गांव के पास रोहिन नदी में उतराती हुई लाश मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर मौत होने की बात कही गई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी थी। उन्होंने बताया कि रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी थाना क्षेत्र के गांव धोतियहवा टोला चखनी के रहने वाले राधेश्याम यादव तथा इंद्रासन यादव को अड्डा बाजार पूर्वांचल बैंक की शाखा के पास से रविवार की सुबह लगभग पांच बजे गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने घटना के बारे में जानकारी दी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मोहन लाल की हरकत ठीक नहीं थी, जिससे उसे रास्ते से हटाने के योजना बनाई गई। रात में रस्सी से गला कस कर मौत की नींद की सुला दिया गया। मोहन लाल की मोबाइल को रोहिन नदी में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed